कार्यालय जिला पंचायत
जबलपुर
समाचार
ग्राम
उदय
से
भारत
उदय
अभियान
-:
जिले की सभी
516 ग्राम
पंचायतों
में
ग्राम
संसद
आयोजित
कुण्डम और जुझारी
की
ग्राम
संसद
में
शामिल
हुए
कलेक्टर
ग्रामीणों को दिलाई
खुले
में
शौच
न
करने
की
शपथ
जबलपुर
01 जून 2016। तालाबों
का गहरीकरण किया
जाए, ग्राम विकास
की कार्ययोजना में
शामिल जल संरक्षण
के कार्य तत्काल
प्रारंभ किए जाएं।
तालाबों के किनारे
एवं सड़कों के
किनारे वृक्षारोपण किया जाए।
कच्चे आवासों के
हितग्राहियों से 50 रूपए, पक्के
आवास वालों से
100 रूपए एवं प्रथम
तल एवं द्वितीय
तल के लोगों
से 150-200 रूपए कर
लेकर ग्राम पंचायत
की आय बढ़ाई
जाए। उक्त विचार
कलेक्टर महेशचन्द्र चौधरी ने
आज ग्रामोदय से
भारत उदय अभियान
के तहत ग्राम
पंचायत कुण्डम में आयोजित
अंतिम दौर की
ग्राम सभा में
व्यक्त किए। ग्राम
पंचायत कुण्डम के सरपंच
की अध्यक्षता में
आयोजित ग्राम सभा में
मुख्यमंत्री का सीधा
संवाद कार्यक्रम का
प्रसारण देखा एवं
सुना गया।
इस
अवसर पर जिला
पंचायत की सदस्य
जमुना मरावी, जनपद
अध्यक्ष आराधना महोबिया, जिला
पंचायत की मुख्य
कार्यपालन अधिकारी हर्षिका सिंह,
वनमण्डलाधिकारी विंसेन्ट रहीम, सामाजिक
न्याय विभाग के
संयुक्त संचालक टीएस मरावी,
कृषि विभाग के
उप संचालक आनंद
मोहन शर्मा, जिला
पंचायत के परियोजना
अधिकारी जीएस तेकाम,
जनपद पंचायत कुण्डम
की मुख्य कार्यपालन
अधिकारी बासंती दुबे सहित
अन्य अधिकारी मौजूद
रहे।
कलेक्टर ने ग्राम
पंचायत में पेयजल
की समस्या का
निराकरण करने के
लिए लोक स्वास्थ्य
यांत्रिकी विभाग से गहरे
गढ्ढे कराकर नल-जल योजना
प्रारंभ करने के
निर्देश दिए। इस
अवसर पर श्री
चौधरी ने ग्राम
सभा में उपस्थित
ग्रामवासियों को खुले
में शौच मुक्त
ग्राम बनाने एवं
खुले में शौच
न जाने की
शपथ दिलाई। श्री
चौधरी ने कुण्डम
के निजी
तालाब का अवलोकन
किया और जनभागीदारी
से तालाब के
जीर्णोद्धार का कार्य
कराने के निर्देश
दिए।
ग्राम
पंचायत कुण्डम के पूर्व
कलेक्टर ने ग्राम
पंचायत जुझारी में भी
ग्राम सभा को
सम्बोधित किया। 14 अप्रैल से
31 मई तक चले
इस अभियान में
ग्राम पंचायत जुझारी
में 183 हितग्राहियों के आवेदन
प्राप्त हुए जिनका
शत-प्रतिशत निराकरण
किया गया। ग्राम
सभा में प्राप्त
आवेदनों में 130 आवेदन मनरेगा
से सम्बन्धित हितग्राहीमूलक
एवं सामुदायिक कार्य
प्रारंभ करने, पट्टे वितरण
के 20, गरीबी रेखा में
नाम जोड़ने के
9 आवेदन, अविवादित बंटवारे के
15, विवादित बंटवारे के 2, सीमांकन
के 2, पेंशन का
1, शौचालय बनाने के 3 और
इंदिरा आवास उपलब्ध
कराने के लिए
3 आवेदन प्राप्त हुए जिनका
आज निराकरण किया
गया।
ग्राम
सभा में प्रस्तुत
की कार्ययोजना – ग्राम
पंचायत जुझारी की ग्राम
संसद में ग्राम
विकास की बनाई
गई कार्ययोजना एवं
हितग्राहीवार प्रस्तुत किए गए
आवेदनों के निराकरण
की जानकारी ग्रामीणों
को पढ़कर सुनाई
गई।
516 पंचायतों
में सुना गया
सीएम का सम्बोधन
– ग्राम उदय से
भारत उदय अभियान
के तहत आज
जिले की सभी
516 ग्राम पंचायतों में आयोजित
ग्राम संसद में
सुबह 11 से 12 बजे तक
मुख्यमंत्री श्री शिवराज
सिंह चौहान के
सम्बोधन का सीधा
प्रसारण देखा एवं
सुना गया।
जिला
पंचायत अध्यक्ष -जिला पंचायत
अध्यक्ष श्रीमती मनोरमा पटेल
ग्रामोदय से भारत
उदय अभियान के
तहत जनपद पंचायत
पनागर की ग्राम
पंचायत खिरहनी में आयोजित
ग्राम सभा में
शामिल हुर्इं एवं
ग्रामीणों के साथ
ग्राम सभा में
मुख्यमंत्री श्री शिवराज
सिंह चौहान का
सम्बोधन का सीधा
प्रसारण देखा एवं
सुना गया।
विधायक
हुए शामिल – पनागर
विधानसभा के विधायक
सुशील तिवारी इंदु
जनपद पंचायत पनागर
की ग्राम पंचायत
सूरतलाई में ग्रामोदय
से भारत उदय
अभियान के तहत
आयोजित ग्राम सभा में
मुख्यमंत्री श्री शिवराज
सिंह चौहान का
सम्बोधन का सीधा
प्रसारण देखा एवं
सुना गया।
मीडिया
अधिकारी
जिला
पंचायत जबलपुर



No comments:
Post a Comment