कार्यालय, जिला पंचायत जबलपुर
केन्द्रीय दल ने देखे मनरेगा एवं वाटरशेड के कार्य
ग्राम पंचायत जुझारी एवं भैसवाही में चैपाल लगाकर ग्रामीणों से की चर्चा
जबलपुर 07 मई 2016 - ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत शासन के कन्सलटेन्ट आर.पी. राजेन्द्रम एवं आई.टी.आई. खडगपुर के प्रोफेसर पी.बी.एस. भदौरिया ने आज जनपद पंचायत कुण्डम की ग्राम पंचायत जुझारी एवं भैसवाही में मनरेगा एवं वाटरशेड के तहत किये जा रहे निर्माण कार्यो का अवलोकन किया। उन्होंने दोनों ग्राम पंचायतों में ग्राम चैपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी व उनका मौके पर ही निराकरण किया।
केन्द्रीय दल के साथ पचंायतराज के आयुक्त संतोष मिश्रा, जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी हर्षिका सिंह, विकास आयुक्त कार्यालय के अतिरिक्त संचालक विकास अवस्थी, उपायुक्त डी.आर. सिंह, मनरेगा के योगेश पुष्प, वाटरशेड के अजय देशपांडे, कुण्डम की अनुविभागीय अधिकारी उमा आर. महेश्वरी, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के कार्यपालन यंत्री बी.पी.कोरी, जिला पंचायत के परियोजना अधिाकरी जी.एस.तेकाम, भूपेन्द्र मेहरा, डाॅ. परवीन कुरैशी, कल्पना पाण्डेय, परियोजना अर्थशास्त्री बबीता कोल सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
ग्राम पंचायत जुझारी में आयोजित ग्राम चैपाल में केन्द्रीय दल ने ग्रामीणों से मनरेगा, मध्यांह भोजन, इन्द्रिरा आवास, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, पेंशन, एनआरएलएम, मुख्यमंत्री आवास योजना व पंचपरमेश्वर योजना , जनधन योजना एवं आधार कार्ड के बारे में जानकारी ली।
जाॅबकार्ड व पासबुक देखी:- केन्द्रीय दल ने मनरेगा योजना के तहत श्रमिकों के बनाये गये जाॅबकार्ड एवं पासबुक का निरीक्षण किया। जाॅबकार्डो में उनके द्वारा किये गये कार्यो का उल्लेख है और पासबुकों में उनके सीधे खातों में एफटीओ के माध्यम से जमा होने वाली राशि का भी उल्लेख है।
मनरेगा से चलती है आजीविका:- ग्राम चैपाल में ग्रामीणों ने बताया कि गांव की जमीन पथरीली है। जिसमें फसल की पैदावार कम होती है, पानी की भी गांव में समस्या है, ऐसे में परिवार का भरण पोषण करने क लिए मनरेगा योजना ही है। इस योजना के तहत गांव में ही महिलाओं एवं पुरूषों को काम उपलब्ध हो जाता है, जिससे उनकी आजीविका चल रही है। केन्द्रीय दल के पूछने पर कि मनरेगा के पूर्व कैसे परिवार का पालन करते थे तो फागूलाल सहित अन्य ने बताया कि वह काम के लिए बाहर जाते थे, कभी जबलपुर या फिर कभी जबलपुर से भी बाहर जाकर मजदूरी करते थे लेकिन अब ऐसा नहीं है।
जल-संरक्षण के कराये कार्य:- केन्द्रीय दल ने ग्रामीणों की पानी की समस्याओं को सुनकर ग्राम पंचायत में जल संरक्षण के मनरेगा से अधिक से अधिक कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिये। उन्होने ग्रामीणों की भूमि को उपजाऊ बनाने के लिए भी भूमि के समतलीकरण एवं मेढबंधान के साथ-साथ कपिलधारा कूप का निर्माण करने को कहा। साथ ही केन्द्रीय दल ने ग्राम पंचायत जुझारी में कपिलधारा कूप का भी निरीक्षण किया।
भीकम से ले प्रेरणा:- मनरेगा योजना की उपयोजना कपिलधारा के तहत वित्तीय वर्ष 2010-11 में भीकम ने यहां कूप बनाया गया था। कूप में भरपूर मात्रा में पानी है, कूप में पानी होने की वजह से भीकम सिंह साल में दो-तीन फसले ले रहा है। उसकी पथरीली जमीन से भी अच्छी पैदावार हो रही है। केन्द्रीय दल ने ग्रामीणों से कहा कि वह सब भीकम से प्रेरणा लेकर काम करें।
सब्जी से हो रही अतिरिक्त आय:- मनरेगा से बनाये गये कपिलधारा कूप में पानी होने की वजह से भीकम अपनी तीन एकड भूमि में सब्जियां उगाकर अतिरिक्त आय अर्जित कर रहा है।
इन्दिरा आवास का किया निरीक्षण:- ग्राम पंचायत में इन्दिरा आवास योजना के तहत ओंमकार सिंह के आवास का निरीक्षण किया। आवास अभी अधूरा है जिसको बरसात के पूर्व पूर्ण करने के लिए निर्देश दिये गये। इंन्दिरा आवास के दौरान पंच-परमेश्वर एवं मनरेगा के अभिसरण से बनाई गई सी.सी. रोड सह नाली निर्माण का कार्य का भी अवलोकन किया।
मध्यांह भोजन का निरीक्षण:- प्राथमिक शाला जुझारी में ग्रीष्म कालीन अवकाश के दौरान छात्र-छात्राओं को मध्यांह भोजन भी उपलब्ध कराया जा रहा है, केन्द्रीय दल ने भोजन कर रहे छात्र-छात्राओं से मध्यांह भोजन के स्वाद के एवं प्रतिदिन बनाये जाने वाले खाने के बारे में भी जानकारी ली।
समय पर नही मिलता खाद्यान:- ग्रामीणों ने केन्द्रीय दल को बताया कि उचित मूल्य की दुकान से समय पर खाद्यान नहीं मिलता है। दुकान का संचालक दो से तीन माह में एक बार ही दुकान खेलता है, जिससे आधे लोगों को राशन मिलता है और आधे लोग छूट जाते है और छूटे हुए लोगों को मजबूर होकर बाजार से महगें दामों में राशन खरीदना पडता है।
केन्द्रीय दल ने ग्रामीणों की उक्त समस्या का तत्काल निराकरण करने के लिए अनुविभागीय अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि दुकान संचालक पर कडी से कडी कार्यवाही की जावे और प्रति दिवस उचित मूल्य की दुकान खुलवाने हेतु निर्देश दिये।
ग्राम पंचायत भैसवाही में लगाई गई चैपाल में ग्रामीणों ने पेंशन एवं मनरेगा की मजदूरी का समय पर भुगतान नहीं होने की समस्या से अवगत कराया। पेंशन के प्रकरण का निराकरण करते हुए बैंक के साथ-साथ पोस्ट आॅफिस से भी पेंशन का वितरण करने के निर्देश दिये।
स्वसहायता समूह से की चर्चा:- केन्द्रीय दल ने मध्यांह भोजन बनाने वाले स्वसहायता समूह एवं वाटरशेड से लाभांवित किये गये एवं सहायता समूहों से चर्चा की एवं प्रतिमाह होने वाली बचत की जानकारी ली। देवी जन जागरण समूह के लोगों ने बताया कि उन्होने वर्ष 2010-11 में 50 रूपये प्रतिमाह बचत कर समूह बनाया था समूह में 20 लोग है जो प्रतिमाह बचत कर आपस में लेन-देन कर रहे है।
वाटरशेड के कार्यो का किया अवलोकन:- केन्द्रीय दल ने ग्राम पंचायत भैसवाही में वाटरशेड योजना के तहत बनाये गये गेब्रियन, स्टापडेम, बोरी बंधान, चेकडेम एवं पहाडियों पर बनाई गई गली प्लगिंग के कार्यो का अवलोकन किया।
केन्द्रीय दल ने वाटरशेड के अधिकारियों को निदे्रशित करते हुए कहा कि ग्राम पंचायत में पानी की समस्या है ऐसे में जल स्तर को बढाने एवं वर्षा जल को एकत्र करने व नालों के जल को रोकने के लिए भी कार्य किये जाये।
केन्द्रीय दल ने अधिकारियों से ली जानकारी
जबलपुर 07 मई 2016 भारत सरकार की दो सदस्यीय टीम में ग्रामीण विकास मंत्रालय में कंसलटेंट के.पी.राजेन्द्रम और आई.आई.टी.खडगपुर के प्रोजेक्ट पी.बी.एस. भदौरिया ने महात्मा गांधी राज्य ग्रामीण संस्थान आधारताल का निरीक्षण किया और ग्रामीण विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं से संबंधित अधिकारियों की बैठक लेकर अधिकारियों से जिले में योजनाओं के तहत किये जा रहे कार्यो की जानकारी ली।
ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत शासन के सलाहकार ने प्रधानमंत्री सडक योजना के तहत बनाई जा रही सड़कों से संबंधित जानकारी ली और बरसात के पूर्व पुल पुलियों के निर्माण का कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिये। उन्होने कहा कि जो ठेकेदार समय पर कार्य नहीं कर रहे है उनके विरूद्ध कार्यवाही भी की जावे।
बैठक में मनरेगा, मध्यांह भोजन, इन्दिरा आवास, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, पेंशन, एनआरएलएम, मुख्यमंत्री आवास योजना व पंच-परमेश्वर योजना, जनधन बीाम योजना की समीक्षा की। केन्द्रीय दल ने महात्मा गांधी राज्य ग्रामीण विकास संस्थान में पचायतीराज से संबंधित दिये जा रहे प्रशिक्षण की जानकारी ली।
संस्थान के संचालक संजय कुमार सराफ ने बताया कि प्रशिक्षण संस्थान में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी पांवर प्वाईंट प्रेजेंटेशन एवं पठनीय सामग्री के माध्यम उपलब्ध कराई जा रही है।
बैठक में पंचायत राज आयुक्त संतोष मिश्रा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी हर्षिका सिंह, विकास आयुक्त कार्यालय के अतिरिक्त संचालक विकास अवस्थी, उपायुक्त डी.आर. सिंह, मनरेगा के योगेश पुष्प, वाटरशेड के अजय देशपांडे, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के कार्यपालन यंत्री बी.पी.कोरी, जिला पंचायत के परियोजना अधिाकरी जी.एस.तेकाम, भूपेन्द्र मेहरा, डाॅ. परवीन कुरैशी, कल्पना पाण्डेय, परियोजना अर्थशास्त्री बबीता कोल एवं प्रधानमंत्री सडक योजना के अधिकारी मौजूद रहे।
Gram Sabha- Gram Panchayat Jujhari
Gram Sabha- Gram Panchayat Jujhari

Indiar aawas
- Gram Panchayat Jujhari
Kipldhara Koop- Gram Panchayat Jujhari
Gram Sabha- Gram Panchayat Bhaiswahi

SIRD Aadhartal - Meeting
SIRD Aadhartal - Meeting
मीडिया अधिकारी जिला पंचायत जबलपुर